Chandauli News: राजकीय महिला चिकित्सालय में पहली बार लगेगा अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, 42 स्प्रिंकलर और ऑटोमैटिक अलार्म से बढ़ेगी सुरक्षा
Chandauli Women Hospital News: चंदौली के राजकीय महिला चिकित्सालय में पहली बार आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। 42 स्प्रिंकलर, 44 ऑटोमैटिक फायर अलार्म, 10 हजार लीटर पानी की टंकी और नए अग्निशमन उपकरणों से अस्पताल की सुरक्षा मजबूत होगी। निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा होने की संभावना है।
ADVERTISEMENT

राजकीय महिला चिकित्सालय में पहली बार लगेगा अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, 42 स्प्रिंकलर और ऑटोमैटिक अलार्म से बढ़ेगी सुरक्षा
Chandauli News: राजकीय महिला चिकित्सालय में मरीजों और अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है. चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पुराने इस अस्पताल में पहली बार इतनी व्यापक अग्निशमन व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे आग लगने की किसी भी घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सकेगा.