लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरजे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- पुलिस नहीं सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग हैं 302 के मुजरिम...

Ballia Bharat Tiwari Encounter: बलिया में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री और डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भरत तिवारी को क्रांतिकारी बताते हुए एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENT

भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरजे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- पुलिस नहीं सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग हैं 302 के मुजरिम..
भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरजे समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- पुलिस नहीं सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग हैं 302 के मुजरिम..
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में एनकाउंटर को खिलवाड़ बना दिया गया है और भरत तिवारी जैसे क्रांतिकारियों को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह शोषितों की आवाज उठा रहे थे.