Chandauli News: चंदौली में गौ-तस्करों की खतरनाक हरकत; पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो तस्कर गिरफ्तार
Chandauli Cow Smuggling News: चंदौली में गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो से चार गोवंश बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चेकिंग के दौरान पुलिस को कुचलकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में पकड़े गए। पूछताछ में बिहार तक तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ।
ADVERTISEMENT

चंदौली में गौ-तस्करों की खतरनाक हरकत; पुलिस को कुचलने की कोशिश, दो तस्कर गिरफ्तार
Chandauli News: जनपद में गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से चार गोवंश बरामद करते हुए दो शातिर गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुलिस को कुचलकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता और घेराबंदी के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई.