लखनऊ अग्निकांड के बाद यूपी में प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन...प्रयागराज में मशहूर खान ग्लोबल क्लासेस को किया सील, दे दी ये तगड़ी चेतावनी!
PDA Sealing Action: लखनऊ के दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है. इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने मानकों की अनदेखी पाए जाने पर ‘खान ग्लोबल क्लासेस’ को सील कर दिया है.
ADVERTISEMENT

PDA Sealing Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक एनीमेशन सेंटर में हुए भीषण और दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में कई मासूम बच्चों की जान चली गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाकर पूरे राज्य में कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं. सीएम के आदेश के बाद संगम नगरी प्रयागराज में प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानक पूरे न करने पर मशहूर कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल क्लासेस' को सील कर दिया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध और बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के चल रहे कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है.