लेटेस्ट न्यूज़

मुस्लिम वोटर्स की सांख्या में उछाल... SIR के बाद यूपी में फंस सकती है भाजपा? असली खेल जानिए

UP News: यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में देखें राज्य की 3 बड़ी खबरें. एसआईआर (SIR) आंकड़ों के विश्लेषण में मुस्लिम आबादी 19.5% और नए वोटर्स में मुस्लिम युवाओं की संख्या 35% होने से बीजेपी हैरान है. वहीं, बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा और चुनाव आयोग ने डुप्लीकेट वोटर्स पर दोबारा समीक्षा शुरू की.

ADVERTISEMENT

Muslim voters
Muslim voters
social share
google news

UP News: यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' हाजिर है. इस शो में हम राज्य की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों का गहन विश्लेषण करते हैं. आज के इस खास एपिसोड में हमारी पहली बड़ी खबर एसआईआर (SIR) के उन चौंकाने वाले आंकड़ों को लेकर है, जिसने उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों और खासकर बीजेपी के खेमे में खलबली मचा दी है, जहां मुस्लिम मतदाताओं और युवाओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दूसरी बड़ी खबर बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर है, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार की एनकाउंटर नीति को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा कर दिया है. वहीं, तीसरी बड़ी खबर चुनाव आयोग के उस बड़े कदम पर है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के मतदाता सूचियों में मौजूद बड़े पैमाने पर डुप्लीकेसी और गड़बड़ियों को लेकर नए सिरे से समीक्षा और जांच शुरू कर दी गई है.