रेलवे ने यूपी में चालू कर दिया नया ओवरब्रिज, धनुषाकार डिजाइन में बनकर तैयार हुआ ये आरओबी
बहराइच रेलवे यार्ड की लेवल क्रॉसिंग संख्या-40A पर बने नए रोड ओवरब्रिज को पूरी तरह चालू कर दिया गया है. धनुषाकार डिजाइन वाले इस आधुनिक पुल के शुरू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

Bahraich ROB: उत्तर पूर्व रेलवे ने बहराइच रेलवे यार्ड के लेवल क्रॉसिंग संख्या-40A पर बने नए रोड ओवरब्रिज को पूरी तरह से चालू कर दिया है. बेहद खूबसूरत और आधुनिक बो-शेप्ड (धनुषाकार) डिजाइन में बने इस ओवरब्रिज के शुरू होने से अब बहराइच वासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है.