लखनऊ अग्निकांड के बाद अमेठी में प्रशासन अलर्ट; SDM-CO ने गौरीगंज की कोचिंग-लाइब्रेरी पर मारा छापा
Amethi Coaching Center Raid: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद अमेठी प्रशासन अलर्ट हो गया है। गौरीगंज में SDM और CO की टीम ने डिजिटल लाइब्रेरी व कोचिंग संस्थानों की जांच की। छापेमारी में फायर NOC और पंजीकरण समेत कई अनियमितताएं मिलीं। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
ADVERTISEMENT

लखनऊ अग्निकांड के बाद अमेठी में प्रशासन अलर्ट; SDM-CO ने गौरीगंज की कोचिंग-लाइब्रेरी पर मारा छापा
Amethi News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अमेठी प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. SDM प्रीति तिवारी और CO अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में गौरीगंज शहर में चल रही कोचिंग और लाइब्रेरी पर छापेमारी की गई. सैठा रोड स्थित एक डिजिटल लाइब्रेरी में भारी अनियमितता मिली.