दूल्हा-दुल्हन बनने से पहले ही चली गई जान... लखनऊ अग्निकांड में मारा गया कपल, नीलेश की होने वाली पत्नी अनामिका की ये तस्वीरें रुला देंगी!
Love story of Nilesh Kumar and Anamika: लखनऊ अग्निकांड में नीलेश कुमार और अनामिका सामंत की प्रेम कहानी दर्दनाक अंत तक पहुंच गई. जल्द शादी करने वाले इस जोड़े की हादसे में मौत हो गई. सामने आई एक भावुक तस्वीर ने दोनों परिवारों के अधूरे सपनों और गहरे दर्द को फिर से उजागर कर दिया.
ADVERTISEMENT

Anamika and Nilesh Love story
Love story of Nilesh Kumar and Anamika: लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को लगी भीषण आग ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों में से हर एक की कहानी दिल को चीर देने वाली है. लेकिन इनमें से एक ऐसी प्रेम कहानी भी थी जिसका अंत हर किसी को इमोशनल कर देगा. यह कहानी है 27 साल के नीलेश कुमार और 30 साल की अनामिका सामंत की जो कुछ ही महीनों में शादी के बंधन में बंधने वाले थे. जिस घर में इस वक्त शादी की शहनाइयां गूंजने की तैयारी हो रही थी वहां आज सिर्फ सन्नाटा और चीखें हैं. इसी बीच अनामिका की एक इमोशनल कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जिसमें नीलेश की मां अपनी होने वाली बहू को प्यार से शगुन देती नजर आ रही हैं. किसे पता था कि शगुन की यह खुशियां इतनी जल्दी मातम में बदल जाएंगी.