UP Election: सपा के साथ जाएगा भाजपा का ये सबसे मजबूत वोट बैंक? मायावती के 2007 वाले फॉर्मूले पर अखिलेश यादव!
Mudde ki Baat: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ब्राह्मण सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाकर नए राजनीतिक समीकरणों के संकेत दिए हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपा अब पीडीए रणनीति के साथ ब्राह्मण वोटों को भी साधने की कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT

UP Election: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. पिछले कई महीनों से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को धार दे रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अचानक लखनऊ में ब्राह्मण सांसदों और विधायकों की एक बड़ी बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद से ही यूपी के सियासी गलियारों में हलचल तेज है.