अदिति मेरी बेटी जैसी है.... अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला नागेश्वर सिंह बघेल MP से गिरफ्तार, रोते हुए मांगी माफी
अखिलेश याादव की बेटी अदिति यादव पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल रीवा से गिरफ्तार हुआ. साइबर सेल की जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

Nageshwar Singh Baghel arrested who commented on Aditi Yadav
समाजवदी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ चुका है. अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री पोस्ट करने वाले आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की लंबी डिजिटल ट्रैकिंग के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से एक मुख्य आरोपी को दबोचा है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हाथ जोड़कर अखिलेश यादव के परिवार से रोते हुए माफी मांगी है.