लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: गर्भवती महिलाओं को राहत; गोण्डा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक प्रसव विंग का उद्घाटन

Gonda Medical College News: उत्तर प्रदेश के गोंडा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक प्रसव विंग और वॉर्ड का उद्घाटन किया गया। नई सुविधा से गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज, सुरक्षित प्रसव और नवजात शिशुओं की गुणवत्तापूर्ण देखभाल मिलेगी। जनपद के लोगों को अब मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

गर्भवती महिलाओं को राहत; गोण्डा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक प्रसव विंग का उद्घाटन
गर्भवती महिलाओं को राहत; गोण्डा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक प्रसव विंग का उद्घाटन
social share
google news

Gonda Medical College: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय गोण्डा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के नवनिर्मित प्रसव विंग एवं वॉर्ड का लोकार्पण मंगलवार को विधायक सदर गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा सांसद प्रतिनिधि एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया.