UPTak Baithak Logo

लखनऊ हादसे के बाद यूपी के कई शहरों में बड़ा एक्शन... इस शहर की मशहूर कोचिंग का फायर यंत्र निकला फेल, अधिकारियों ने दिया नोटिस

Pratapgarh coaching centre: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रतापगढ़ की स्कॉलर कोचिंग में फायर विभाग ने छापा मारा है. जांच के दौरान कोचिंग की खौफनाक हकीकत सामने आई है. दरअसल कोचिंग सेंटर में सुरक्षा के लिए फायर यंत्र तो लगे थे, लेकिन वह सभी यंत्र या तो जंग खा रहे थे या शोपीस बने हुए थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
AI Generated
social share
Google CTA

Pratapgarh coaching centre: लखनऊ के गेमिंग जोन में आग लगने से कई मासूम बच्चों की जान चली गई है. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन की आंख खुल गई है और अब वो लगातार राज्य के कई जगहों पर कार्यवाही में जुटी हुई है. लखनऊ हादसे के बाद प्रतापगढ़ का फायर विभाग भी जाग गया है. प्रतापगढ़ की स्कॉलर कोचिंग में जब फायर विभाग ने छापा मारा, तो वहां की खौफनाक हकीकत सामने आ गई. कोचिंग सेंटर में सुरक्षा के लिए फायर यंत्र तो लगे थे, लेकिन वह सभी यंत्र या तो जंग खा रहे थे या सिर्फ शोपीस बने हुए थे.