लेटेस्ट न्यूज़

22 अगस्त से यूपी में अग्निवीर की बड़ी भर्ती शुरू, मुजफ्फरनगर में पहली दौड़, पूरी डिटेल जान लीजिए

मुजफ्फरनगर में 22 अगस्त से 5 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है. ARO मेरठ के तहत 13 जिलों के 17,000 से अधिक युवा इसमें हिस्सा लेंगे. भर्ती पूरी तरह फ्री और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हो रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agniveer Bharti 2025: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार सुबह से अग्निवीर भर्ती शुरू होने जा रही है जो 22 अगस्त से चलकर 5 सितंबर तक चलेगी. बता दें कि यह भर्ती नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. रैली की सभी तैयारियां जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों द्वारा पूरी कर ली गई हैं. यह भर्ती आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत कराई जा रही है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के कुल 17,000 से अधिक युवा प्रतिभाग करेंगे.