लेटेस्ट न्यूज़

पहले भाई को मार डाला फिर भाभी सुमन से कर ली शादी अब उसे 3 बेटियों के साथ नदी में फेंका! बहराइच का अनिरुद्ध तो हैवान निकला

Bahraich Crime News: बहराइच में एक युवक ने 7 साल पहले जमीन के लिए भाई की हत्या की और अब उसी मामले की गवाह अपनी भाभी और तीन मासूमों को नदी में फेंककर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में मृतका सुमन
तस्वीर में मृतका सुमन
social share
google news

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सामने आई एक घटना ने सबका दिल दहला दिया है. आरोप है कि यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को लखीमपुर की शारदा नदी में जिंदा फेंककर मार डाला है. पुलिस ने बताया है कि करीब 7 साल पहले युवक ने जमीन के लालच में अपने भाई की हत्या करवा दी थी. इस मामले में उसकी भाभी मुख्य गवाह थी. इसलिए बाद में उसने भाभी से शादी कर ली. इस बीच युवक ने अपनी भाभी जो अब उसकी पत्नी है, उसपर गवाही बदलने का दबाव बनाया, लेकिन महिला टालमटोल करने लगी. ऐसे में उसने पत्नी समेत तीन बेटियों की हत्या कर दी. आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है.