लेटेस्ट न्यूज़

बनारस के फेमस मुस्लिम बहुल इलाके दालमंडी में पहुंच गए टॉप अफसर, 17.5 मीटर चौड़ी सड़क के लिए क्या क्या टूटेगा?

Varanasi News: वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले मार्ग को चौड़ा करने के लिए 'दालमंडी' इलाके का निरीक्षण किया गया. पीएम मोदी की इस परियोजना पर अब काम शुरू हो गया है.

ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News
social share
google news

Varanasi News: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को और सुगम बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए मुस्लिम बहुल इलाके 'दालमंडी' में चौड़ीकरण किया जाएगा. साथ ही यहां अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी शुरू होगा. इस योजना का जायजा लेने के लिए जब नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ इलाके का निरीक्षण किया, तो वहां हलचल मच गई. नगर आयुक्त ने उन सभी गलियों, सड़कों और इमारतों का बारी-बारी से निरीक्षण किया जो सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने गंदगी, कूड़े के ढेर और बहते सीवर को देखकर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को तुरंत जरूरी दिशा-निर्देश दिए.