बॉस मूवी की IMDB रेटिंग 8.2 पर अब यही सुपरहिट भोजपुरी सिनेमा बना पवन सिंह के जी का जंजाल!
फिल्म बॉस एक सुपरहिट एक्शन फिल्म है. इसमें पवन सिंह के साथ काजल राघवानी लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म में पवन सिंह के दमदार लुक में दिखाई देते हैं. फिल्म के एक-एक सीन, गानें और डॉलॉग्स ने ऑडियंश को इंप्रेस किया था.
ADVERTISEMENT

Pawan singh Film Boss
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का विवादों से पुराना नाता है. फिर चाहे उनकी पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल वह किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में पवन सिंह वाराणसी के होटल व्यापारी विशाल सिंह के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी मामले को लेकर चर्चा में हैं. विशाल सिंह ने पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आरोप है कि पवन सिंह ने अपनी पुरानी सुपरहिट फिल्म 'बॉस'के लिए विशाल सिंह से करोड़ों रुपये लिए थे. उन्हें वादा किया गया कि अगर वो फिल्म में इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आने वाला मुनाफा उनके साथ भी शेयर किया जाएगा. लेकिन जैसे ही फिल्म हिट हुई वैसे ही विशाल सिंह को इंग्नोर किया जाने लगा. ऐसे में आइए जानते हैं पवन सिंह के सुपरहिट फिल्म 'बॉस' की कहानी जिसे लेकर वह फिलहाल विवादों में हैं.