लेटेस्ट न्यूज़

बनारस में 'बॉस' के चक्कर में फंस गए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह! इनसाइड स्टोरी भी जान लीजिए

वाराणसी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है. जानें, 'बॉस' फिल्म में इन्वेस्टमेंट से जुड़े इस धोखाधड़ी केस की पूरी इनसाइड स्टोरी.

ADVERTISEMENT

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह बनारस में एक केस के लपेटे में आते नजर आ रहे हैं. वाराणसी की एक कोर्ट ने लोकल कारोबारी की शिकायत पर भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह के अलावा 3 अन्य लोगों पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है. इन लोगों पर कारोबारी से धोखाधड़ी करने का आरोप है. ये पूरा मामला पवन सिंह की सुपरहिट मूवी बॉस से भी कहीं न कहीं जुड़ता हुआ नजर आ रहा है. आइए आपको विस्तार से इस मामले की जानकारी देते हैं.