लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में 7 टुकड़ों में मिली रचना यादव के साथ हुए कांड की सारी कहानी खुल गई, रूह काँप जाएगी

झांसी में महिला की निर्मम हत्या कर शव के सात टुकड़े करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सात दिन बाद खुलासा कर दिया है. मृतका की पहचान टीकमगढ़ निवासी रचना यादव के रूप में हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

झांसी से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक महिला को गला दबाकर मार डाला और शव के सात टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. यह घटना पूरे इलाके में दहशत फैलाने वाली थी और पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती साबित हुई. सात दिन की कड़ी जांच के बाद पुलिस ने इस भयानक हत्या का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है. बता दें कि हत्या का कारण प्रेम संबंधों में बढ़ते विवाद और शादी के दबाव को बताया जा रहा है. हालांकि, एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है.