लेटेस्ट न्यूज़

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के ये शानदार कोर्स बना सकते हैं आपका बेहतरीन करियर, डिटेल जानिए

उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS), लखनऊ, फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी, कानून और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आधुनिक शिक्षा और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रदान करता है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UPSIFS Courses: उत्तर प्रदेश अब फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में एक नई राजधानी के रूप में उभर रहा है. लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) युवाओं को न केवल अपराध जांच के आधुनिक तकनीकी कौशल सिखा रहा है बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, वैज्ञानिक और नवाचार आधारित भविष्य की दिशा भी दिखा रहा है. UPSIFS एक बहुआयामी संस्थान है जो विज्ञान, कानून और तकनीक के संगम से तैयार हो रहे कोर्सेस के माध्यम से छात्रों को ग्लोबल स्तर की शिक्षा दे रहा है. यहां फॉरेंसिक साइंस, साइबर सिक्योरिटी, लॉ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और रिसर्च पर भी जोर दिया जाता है.