लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में है मेरा दबदबा... पवन सिंह ने की होटल व्यापारी विशाल सिंह के साथ करोड़ों की ठगी? पैसे मांगने पर दी ये धमकी

वाराणसी की एक अदालत ने पवन सिंह समेत चार लोगों पर एक होटल व्यवसायी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है.

ADVERTISEMENT

Pawan singh
पवन सिंह
social share
Google CTA

पावर स्टार के नाम से मशहूर भोजपुरी फिल्म के अभिनेता और गायक पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वाराणसी की एक अदालत ने पवन सिंह समेत चार लोगों पर एक होटल व्यवसायी से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. व्यापारी विशाल सिंह के आरोप के मुताबिक पवन सिंह ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि 'यूपी में मेरा बहुत दबदबा है रास्ते चलते गायब करवा दूंगा.'