नप जाओगे मिश्रा जी... संगीत सोम ने जिस SP राकेश मिश्रा को कही ये बात उनकी कहानी जान लीजिए
Meerut News: मेरठ में टोल प्लाजा पर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता संगीत सोम ने एसपी राकेश मिश्रा पर निशाना साधा. जानिए कौन हैं एसपी राकेश मिश्रा जिनकी योग्यता पर उठे सवाल और क्यों सुर्खियों में है यह मामला.
ADVERTISEMENT

In Picture Sangeet Som & SP Rakesh Mishra
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में टोल प्लाजा पर सेना के जवान की पिटाई के बाद जमकर बवाल मचा. जवान के साथ हुई बदसलूकी के बाद भाजपा नेता संगीत सोम ग्रामीणों के साथ सरुरपुर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे और जमीन पर बैठ गए. यहां उन्होंने एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा की क्लास लगा दी और कहा कि 'हमारा दुर्भाग्य है कि तुम्हारे जैसे अधिकारी यहां हैं.' संगीत सोम यहीं नहीं रुके उन्होंने एसपी राकेश कुमार मिश्रा से कहा, 'आप कप्तान नहीं होना... कप्तान को भेजो. कप्तान से ही बात करेंगे.' इस घटना के बाद एसपी राकेश मिश्रा चर्चा में आ गए हैं. खबर में आगे जानिए कौन हैं एसपी राकेश मिश्रा?
