लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में विकास के दावे फेल! नदी से होकर शव को ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, फूटा गुस्सा

Saharanpur News: सहारनपुर के पिंजरा गांव में एक मृतक की अंतिम यात्रा पानी में से होकर गुजरी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है. ग्रामीणों ने कई सालों से श्मशान घाट तक पक्का रास्ता और पुल बनाने की मांग की है, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर रोड स्थित पिंजरा गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक तस्वीर सामने आई, जब गांव के मृतक व्यक्ति की अंतिम यात्रा पानी में से होकर गुजरी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव का श्मशान घाट नदी के दूसरी ओर स्थित है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए केवल एक कच्चा रास्ता ही बना हुआ है.