लेटेस्ट न्यूज़

महिला के कपड़ों में आए बदमाशों ने 19 साल की आयशा को चाकू से गोदा... क्या है इस जानलेवा हमले का राज?

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में एक 19 वर्षीय युवती आयशा के गले पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया. महिला के कपड़े पहने हुए हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

saharanpur crime news
सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गांव में शनिवार शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने 19 साल की एक युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने बताया है कि इस मामले में युवती के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई है और हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है.