पति हंसराम को नीले ड्रम में भरने वाली पत्नी सुनीता को देखिए, ये कैमरे के सामने आई तो क्या-क्या बोलने लगी
शाहजहांपुर के रहने वाले हंसराम की पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसे मारा फिर नीले ड्रम में भरकर नमक डाल दिया. ये हत्याकांड राजस्थान के खैरथल-तिजारा के किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में सामने आया है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हंसराम के मर्डर ने एक बार फिर नीले ड्रम को वायरल कर दिया है. आपको बता दें कि मेरठ की मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को मारकर नीले ड्रम में भर दिया था. इस क्रूरता ने देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा. सोशल मीडिया पर ये मामला कई दिनों तक वायरल रहा. अब कुछा ऐसा ही हंसराम मर्डर केस में हुआ है. हंसराम की पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसे मारा फिर नीले ड्रम में भरकर नमक डाल दिया. ये हत्याकांड राजस्थान के खैरथल-तिजारा के किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में सामने आया है. शाहजहांपुर का हंसराम यहां अपने परिवार के साथ मेहनत-मजदूरी करके गुजर-बसर करने आया था. उसे क्या पता था कि ये जगह उसकी जिंदगी की काल बन जाएगी. और जैसा कि करीब-करीब हर क्राइम कथा के साथ होता है, हंसराम की कातिल पत्नी और उसका प्रेमी पकड़ा गया.