लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में हिस्ट्रीशीटर का शव सड़क किनारे मिला, SP राकेश मिश्रा ने बताया मृतक अपराधी का नाम

Meerut Crime News: मेरठ में एक कथित हिस्ट्रीशीटर का शव सड़क किनारे मिला है. शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं हैं. हालांकि जांघ की हड्डी टूटी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur news, Kanpur police, up police, police, up news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर पुलिस, यूपी पुलिस, पुलिस, यूपी न्यूज, यूपी पुलिस न्यूज, यूपी वायरल न्यूज
Representative Image
social share
Google CTA

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को एक कथित 'हिस्ट्रीशीटर' का शव सड़क किनारे मिला है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने मृतक की पहचान गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी अंकित (31) के रूप में की है. उन्होंने बताया कि अंकित का नाम गंगानगर थाने के हिस्ट्रीशीटरों की सूची में दर्ज था और उसके खिलाफ करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज थे.