लेटेस्ट न्यूज़

40 साल की बेबी कुमारी ने 49 साल के मकान मालिक संजय के लिए लिव इन पार्टनर रोहित को निपटा दिया! गाजियाबाद का चौंकाऊ कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में एक युवक की हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, लिव-इन में रहने वाली महिला मित्र ने अपने मकान मालिक के साथ मिलकर युवक की गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Crime News
Ghaziabad Crime News
social share
Google CTA

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली बताई है. पुलिस ने दावा करते हुए बताया है कि युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ लिव-इन में एक किराए के मकान में रहता था. युवक, महिला मित्र से शादी करना चाहता था. मगर कुछ दिन पहले ही उसकी महिला मित्र के प्रेम संबंध मकान मालिक के साथ हो गए थे. आरोप है कि मकान मालिक और महिला ने युवक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. दोनों शव को सोसायटी के गोलचक्कर के बाहर छोड़ फरार हो गए. गहन जांच के बाद पुलिस युवक की हत्या करने वाली महिला मित्र और मकान मालिक तक पहुंच गई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया.