लेटेस्ट न्यूज़

मां के 80000 रुपये उधार के चक्कर में मेरठ में मारा गया 20 साल का उज्जवल! लेन-देन से भरोसा उठा देगा ये मामला

मेरठ में 20 साल के उज्जवल की हत्या का खुलासा, जिसमें मां द्वारा दिए गए 80 हजार रुपये के उधार का विवाद सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक पुलिस मुठभेड़ में घायल.

ADVERTISEMENT

Meerut murder, Ujjwal
Meerut murder, Ujjwal
social share
Google CTA

मेरठ में मेडिकल स्टोर चलाने वाले 20 साल के युवक उज्जवल के हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बुधवार को गोली मारकर उज्जवल की हत्या हुई थी और गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. इसमें एक ने पुलिस के साथ बदमाशी करनी चाही, तो उसके पैर में भी गोली लगी है. ये पूरा मामला 80 हजार रुपये की उधारी का था, जो उज्जवल की मां ने उसके एक परिचित को दी थी. आइए आपको विस्तार से इस हत्याकांड की पूरी कहानी बताते हैं.