आर्मी के जवान कपिल को मेरठ के टोल प्लाजा पर लात-घूसों से पीटा गया... ये भीड़ तो जान ही मार देती!
उत्तर प्रदेश के मेरठ से भारतीय सेना के एक जवान के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आया है. यहां एक टोल प्लाजा पर कपिल नाम के जवान को बेरहमी से मारा गया है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
उत्तर प्रदेश के मेरठ से भारतीय सेना के एक जवान के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आया है. यहां एक टोल प्लाजा पर कपिल नाम के जवान को बेरहमी से मारा गया है. टोल प्लाजा पर जो भीड़ सेना के जवान को पीट रही है, उसे देख ऐसा लग रहा है कि जान ही ले ली जाएगी. यह वीडियो मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भुनी टोल प्लाजा का बताया जा रहा है. आर्मी जवान को खंभे के साथ खड़ाकर बुरी तरह मारा जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में 4 मुख्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. बाकी की तलाश जारी है.
