लेटेस्ट न्यूज़

शादी के 25 साल बाद वाराणसी के अरविंद पटेल ने पत्नी रीना का विवाह 50 साल के सियाराम यादव से करा दिया

Varanasi News: वाराणसी में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को रंगेहाथ पकड़ा. इसके बाद, उसने उन दोनों की विधिवत शादी करवा दी. 25 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद पति के इस फैसले की चर्चा पूरे शहर में हो रही है.

ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News
social share
google news

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुन हर कोई हैरान और स्तब्ध है. यहां शादी के 25 साल बाद एक शख्स ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. जानकारी मिली है कि एक दिन शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी संग कमरे में रंगरलियां मनाते हुए पकड़ लिया. यह सब देख शख्स के होश उड़ गए. उसने फिर जो किया उसकी चर्चा जमकर हो रही है. बता दें कि शख्स ने पूरे विधि विधान के साथ अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की राजातालाब क्षेत्र के मोहनसराय स्थित धांगणवीर मंदिर में करा दी. वाराणसी का यह मामला सुर्खियों में आ गया है. खबर में आगे तफ्सील से पूरा मामला जानिए.