लेटेस्ट न्यूज़

एगो चुम्मा लेला राजाजी...कल्पना पटवारी का ये गाना सुनकर आप भी हो जाएंगे उनके फैन

एगो चुम्मा लेला राजाजी गाना सुपरहिट एल्बम 'गवनवा लैजा राजा जी' से लिया गया है. इसे गाने को कल्पना पटवारी ने गाया है. कल्पना पटवारी के गाने खूब सुने जाते हैं.उनके गाने अक्सर ही सुपरहिट साबित होते हैं.

ADVERTISEMENT

Kalpana Patowary
Kalpana Patowary
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के फिल्मों के साथ-साथ उसके कुछ गाने भी लंबे समय तक लोगों के दिल और जुबान पर छाए रहते हैं. उन्हीं में से एक गाना है जो आज से करीब 13 साल पहले रिलीज हुआ था. ये गाना है 'एगो चुम्मा लेला राजाजी' जिसकी सिंगर कल्पना पटवारी हैं. बता दें कि ये गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी ने 21 फरवरी 2012 को यूट्यूब पर रिलीज किया था. यह गाना रिलीज होते ही लोगों का फेवरेट बन गया था और आज भी इसे सुनने वाले इसे पसंद करते हैं.