शाहजहांपुर के जलालाबाद का नया नाम अब परशुरामपुरी होगा! गृहमंत्रालय से यूपी सरकार को मिला 'नो ऑब्जेक्शन'
शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर अब परशुरामपुरी कर दिया गया है. जानें, गृह मंत्रालय की मंजूरी से लेकर जितिन प्रसाद के एक्स पोस्ट तक, इस बड़े फैसले की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Jalalabad, Parashurampuri
लगता है उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नाम बदलने की सियासत जोर पकड़ने वाली है. इसके आसार दिखे हैं यूपी के शाहजहांपुर में जहां के ऐतिहासिक कस्बे जलालाबाद का नाम बदलकर अब 'परशुरामपुरी' किया जाएगा. केंद्र सरकार ने इस नाम परिवर्तन को अपनी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में यूपी सरकार को एक 'नो ऑब्जेक्शन' लेटर भी जारी कर दिया है. इसके बाद अब इस नाम को आधिकारिक रूप से लागू करने का रास्ता साफ हो गया है.
