UP Weather Update: यूपी में फिलहाल 'मॉनसून एक्सप्रेस' में लगा ब्रेक... 20 अगस्त को इन जिलों में बारिश की संभावना
UP Weather Update: यूपी में मॉनसून ने फिलहाल अपनी रफ्तार पर ब्रेक लगा रखी है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज यानी 20 अगस्त को राज्य में मॉनसूनी गतिविधियां कहीं-कहीं नजर आ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने फिलहाल अपनी रफ्तार पर ब्रेक लगा राखी है. इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 20 अगस्त को राज्य में मॉनसूनी गतिविधियां कहीं-कहीं नजर आ सकती हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रों के कारण मॉनसून की रेखा भले ही दक्षिण में खिसक गई थी, लेकिन अब आने वाले दिनों में पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की वापसी होगी. यह खबर उन क्षेत्रों के लिए राहत लेकर आई है, जहां पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था.
