लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी सुनीता ने पति हंसराम को नीले ड्रम में कैसे भरा... 8 साल के बेटे हर्षल ने उस रात की एक-एक बात बता दी

मेरठ की मुस्कान की तरह ही हंसराम की पत्नी सुनीता ने उसे मारकर नीले ड्रम में भर दिया था. फिर अपने तीनों बच्चों को लेकर आशिक के साथ फरार हो गई थी. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है.

ADVERTISEMENT

Hanshram Murder Case
Hanshram Murder Case
social share
Google CTA

यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले हंसराम की उसकी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर राजस्थान में जैसे हत्या की, सबको मेरठ का मुस्कान कांड याद आ गया है. मेरठ की मुस्कान की तरह ही हंसराम की पत्नी सुनीता ने उसे मारकर नीले ड्रम में भर दिया था. फिर अपने तीनों बच्चों को लेकर आशिक के साथ फरार हो गई थी. वैसे पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है. इस बीच हंसराम और सुनीता के सबसे बड़े आठ साल के बेटे हर्षल ने इस मर्डर मिस्ट्री की पूरी आंखों देखी कहानी सुना दी है. हर्षल ने एक-एक डिटेल बताई है कि जिस रात उसके पिता को सुनीता का आशिक मार रहा था, उस रात आखिर क्या-क्या हुआ था. हर्षल की इस गवाही ने पूरे मामले में एक नया ट्विस्ट ला दिया है.