लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: 22 तारीख के बाद यूपी में मॉनसून की दमदार वापसी... इन 35+ जिलों में होगी झमाझम बारिश

UP Weather Update: यूपी में 22 अगस्त के बाद मॉनसून की दमदार वापसी होगी. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 अगस्त से राज्य में मॉनसून की धमाकेदार वापसी का पूर्वानुमान जारी किया है. अगले पांच दिनों तक यानी 22 से 26 अगस्त तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. यह बारिश का दौर न सिर्फ गर्मी से राहत देगा, बल्कि किसानों के लिए भी वरदान साबित होगा. मौसम विभाग का कहना है कि 22 अगस्त से बरसात का दायरा लगातार बढ़ेगा और कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.