Mirzapur News: आहत होती आस्था, विंध्याचल के सगरा में फिर से शुरू हुई 'तास की 52 परी' की नाच, प्रतिदिन हो रहा है लाखों का वारा न्यारा
Mirzapur Sagra Gambling Video: विंध्याचल के सगरा क्षेत्र में अवैध जुए के संचालन का मामला फिर चर्चा में है. स्थानीय लोगों ने धार्मिक क्षेत्र में खुलेआम जुआ और नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि लंबे समय से सक्रिय गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है.
ADVERTISEMENT

आहत होती आस्था,, विंध्याचल के सगरा में फिर से शुरू हुई 'तास की 52 परी' की नाच, प्रतिदिन हो रहा है लाखों का वारा न्यारा
Mirzapur News: विख्यात देवी धाम विंध्याचल क्षेत्र आराजकता के क्षेत्र के रुप में तब्दील होता जा रहा है. कहने को विंध्य कारिडोर बनने के बाद यहां काफी कुछ बदलाव हुआ है, लेकिन यदि कुछ नहीं बदल पाया है तो यहा व्याप्त आराजकता और नशे से लगाए जुए का कारोबार जिसकी जद में आकर कई परिवार उजड चुके हैं तो कुछ उजडने के कगार पर पहुंच चुके हैं.
