Barabanki News: घाघरा में बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर नीचे पहुंची सरयू, प्रशासन अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों पर निगरानी तेज
Barabanki Flood Alert News: लगातार बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान से महज 17 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है. प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने व अफवाहों से बचने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

घाघरा में बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर नीचे पहुंची सरयू, प्रशासन अलर्ट, बाढ़ प्रभावित गांवों पर निगरानी तेज
Barabanki News: लगातार हो रही बारिश तथा शारदा बैराज और गिरिजा बैराज से छोड़े गए पानी के कारण तहसील रामनगर क्षेत्र में घाघरा घाट के पास सरयू (घाघरा) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं, तराई क्षेत्र के ग्रामीणों में भी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ने लगी है.
