लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: दिल्ली से बलिया तक हाहाकार, अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के बागी सपाई, डीएम ऑफिस पर किया कब्जा और गरजे- इस्तीफा दो

Ballia Protest News: दिल्ली में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध की गूंज बलिया तक पहुंची. सपा कार्यकर्ताओं ने टीडी कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन किया, पुलिस से झड़प हुई और बाद में कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश की रिहाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई.

ADVERTISEMENT

दिल्ली से बलिया तक हाहाकार, अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के बागी सपाई, डीएम ऑफिस पर किया कब्जा और गरजे- इस्तीफा दो
दिल्ली से बलिया तक हाहाकार, अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के बागी सपाई, डीएम ऑफिस पर किया कब्जा और गरजे- इस्तीफा दो
social share
Google CTA

Ballia News: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर उत्तर प्रदेश के बागी बलिया तक सियासी पारा हाई हो गया है. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन और नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से यूपी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला. बलिया में देर शाम सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच की झड़प हुई, जिसके बाद यह कारवां सीधे कलेक्ट्रेट परिसर जा पहुंचा और धरने पर बैठ गया.