लेटेस्ट न्यूज़

यूनाइटेड किंगडम की मशहूर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स करने के लिए यूपी के स्टूडेंट्स को मिलेगी फुल स्कॉलरशिप! MoU साइन हुआ

यूपी सरकार ने यूके के साथ 'चेवनिंग-अटल बिहारी वाजपेयी यूपी सरकार छात्रवृत्ति योजना' के लिए समझौता किया है. इसके तहत हर साल पांच छात्रों को यूके में मास्टर डिग्री के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
google news

विदेश की शानदार यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना रखने वाले उत्तर प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है. यूपी सरकार ने अब प्रदेश के ऐसे ब्राइट स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को लखनऊ में राज्य सरकार ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत 'चेवनिंग-अटल बिहारी वाजपेयी यूपी सरकार छात्रवृत्ति योजना' (Chevening–Atal Bihari Vajpayee UP Government Scholarship Scheme) की शुरुआत की गई है. इस स्कॉलपशिप स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश के पांच छात्रों को यूके की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में एक साल के मास्टर डिग्री प्रोग्राम के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.