बैंक ऑफ इंडिया में 115 पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी पूरी डिटेल्स
बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर के 115 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 115 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध है.