लेटेस्ट न्यूज़

अटल आवासीय विद्यालय में अब इनोवेशन लैब, ड्रोन से लेकर स्पेस साइंस तक के फील्ड की मिलेगी ट्रेनिंग

सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत यूपी के अटल आवासीय विद्यालय अब 'फ्यूचर-रेडी लर्निंग हब' बनने जा रहे हैं. श्रमिक और वंचित परिवारों के बच्चों को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा देने के लिए सरकार इन स्कूलों में ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और AI जैसी अत्याधुनिक 'इनोवेशन लैब्स' स्थापित करेगी.

ADVERTISEMENT

Innovation Lab:सांकेतिक तस्वीर
Innovation Lab:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालय अब केवल पढ़ाई और रहने की जगह मात्र नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें अत्याधुनिक 'फ्यूचर-रेडी लर्निंग हब' के रूप में विकसित किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप, प्रदेश सरकार इन विद्यालयों में कम्पोजिट स्किल/इनोवेशन लैब स्थापित करने जा रही है. इस पहल के बाद ग्रामीण और वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र भी ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और एआई (AI) जैसी 21वीं सदी की तकनीकों में माहिर बनेंगे.