UPTak Baithak Logo

ऑनलाइन गेमिंग में युवक हारा पैसे, कर्ज उतारने के लिए किया लड़के का अपहरण, ऐसे खुला मामला

Prayagraj News Hindi: संगम नगरी प्रयागराज से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हारने पर युवक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News Hindi: संगम नगरी प्रयागराज से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हारने पर युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ अपहरण की साजिश रच डाली. आरोपियों ने एक व्यापारी के लड़के का अपहरण कर उसके पिता से 20 लाख रुपये की फिरौती की डिमांड की. इसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. वहीं, अब पुलिस और एसओजी की टीम ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लड़के को सुरक्षित बरामद कर लिया है. मामला शहर के धूमनगंज थाना इलाके का है.