UPTak Baithak Logo

बलिया में रूदल यादव चरा रहे थे भैंस तभी पुलिस वाले आए और वसूल लिए एक लाख रुपये! फिर हुआ बवाल

Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया से यूपी पुलिस से एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को ही हैरानी में डाल दिया है.

ADVERTISEMENT

ballia
ballia
social share
Google CTA

Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया से यूपी पुलिस से एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को ही हैरानी में डाल दिया है. यहां दो पुलिसकर्मियों को एक व्यक्ति से 1 लाख रुपये की अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. एसपी विक्रांत वीर ने इस मामले की पुष्टि की है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है. यह घटना 25 नवंबर को उजागर हुई जब भरौली गांव के निवासी रुदल यादव ने नरही थाने में शिकायत दर्ज कराई.