UPTak Baithak Logo

अमेठी में जिस चंदन को माना जा रहा चार की हत्या का आरोपी उसके घरवालों संग पुलिस ने ये किया

Amethi Dalit Teacher Family Murder News: अमेठी में दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बेटियों की हत्या की खबर सुन हर कोई सहम गया है.

ADVERTISEMENT

Chandan Varma Amethi crime
Chandan Varma Amethi crime
social share
Google CTA

Amethi Dalit Teacher Family Murder News: अमेठी में दलित शिक्षक सुनील कुमार, उनकी पत्नी पूनम भारती और दो मासूम बेटियों की हत्या की खबर सुन हर कोई सहम गया है. आरोप है कि चंदन वर्मा नामक युवक ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. पुलिस के अनुसार, चंदन ने पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार की, जिससे सभी की मौत हो गई. इस बीच इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. बता दें कि पुलिस ने आरोपी चंदन वर्मा की बहन, जीजा सहित चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों से शिवरतनगंज थाने में घटना को लेकर पूछताछ कर रही है.