लेटेस्ट न्यूज़

पड़ोसी लड़के ने भाभी को कर दिया सलाम, इसी बात पर बागपत में खेला गया खूनी खेल

बागपत में पड़ोसी द्वारा भाभी को बार-बार सलाम करने पर विवाद भड़क गया, जिससे लाठी-डंडों से हमला हुआ. इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां “भाभी को सलाम” करना इतना महंगा पड़ गया कि दो पक्षों में लाठियां-डंडे चल गए. मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई, वहीं पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सलाम से शुरू हुआ विवाद 

घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है. जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी तभी पड़ोसी युवक फिरोज वहां से गुजरा और उसने महिला को सलाम किया. इसे महिला ने अनदेखा कर दिया लेकिन आरोपी युवक बार-बार सलाम करने लगा. जब महिला ने फिर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो फिरोज ने गुस्से में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. 

देखते ही देखते बात बढ़ गई और मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए. कहासुनी इतनी बढ़ी कि फिरोज ने लाठी उठा ली और महिला, उसकी बच्ची व अन्य परिजनों पर हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. 

पीड़ित परिवार ने लगाई इन्साफ की गुहार

घायल महिला के देवर नूर मोहम्मद ने बताया कि उनकी भाभी घर के बाहर खड़ी थीं तभी पड़ोसी फिरोज बार-बार सलाम कर रहा था. भाभी ने जवाब नहीं दिया तो वह गालियां देने लगा और अचानक लाठी लेकर हमला कर दिया. नूर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि फिरोज थाने का मुखबिर है इसलिए पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने से हिचकिचा रही है. परिवार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. 

पुलिस ने शुरु की जांच 

बागपत पुलिस ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर बयान जारी करते हुए कहा कि घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने एहतियातन गश्त बढ़ा दी है ताकि दोबारा झगड़ा न हो. घायल महिला और बच्ची का इलाज जारी है, जबकि परिवार अब भी दहशत में है.

यह भी पढ़ें: 12वीं में पढ़ने वाली लड़की मांग भरकर आ गई सामने तो भड़क गई मां फिर बांदा के इस परिवार का बुरा हुआ अंजाम