लेटेस्ट न्यूज़

12वीं में पढ़ने वाली लड़की मांग भरकर आ गई सामने तो भड़क गई मां फिर बांदा के इस परिवार का बुरा हुआ अंजाम

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 12वीं की छात्रा ने प्रेम विवाह के विरोध में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के विरोध से मानसिक तनाव में आकर लड़की ने यह कदम उठाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने प्रेम विवाह के विरोध में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और दोनों ने चोरी-छिपे की शादी कर भी ली थी, लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे. घरवालों के विरोध और मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया.