पवैया में फिर चलेगा चेतराम का जादू या विधानसभा चुनाव में बीजेपी से पासी वोट छीन लेगी सपा?
ADVERTISEMENT
Pawaiya Assembly Seat: शाहजहांपुर की पवैया विधानसभा सीट, जो कभी सपा का गढ़ मानी जाती थी, अब बीजेपी विधायक चेतराम पासी के मजबूत प्रभाव में है. 2017 और 2022 में बड़े अंतर से जीत के बाद 2027 में भी बीजेपी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
Pawaiya Assembly Seat: यूपी के शाहजहांपुर जिले की पवैया विधानसभा सीट पर इस समय बीजेपी विधायक चेतराम पासी की मजबूत पकड़ मानी जाती है. कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ रही यह सुरक्षित सीट अब भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी अनुकूल मानी जा रही है. पिछले दो चुनावों में चेतराम पासी ने हजारों वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक मजबूती साबित की है. 2017 में उन्होंने करीब 85 हजार वोटों से और 2022 में 55 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की, जिससे विपक्ष पूरी तरह दबाव में नजर आया. क्षेत्र में पासी, ब्राह्मण, धोबी, सिख सहित कई समुदायों का वोट निर्णायक भूमिका निभाता है और इन वर्गों में उनकी पैठ को उनकी लगातार जीत का बड़ा कारण माना जाता है.