लेटेस्ट न्यूज़

पिता का पार्थिव शारीर देख टूट गए रिंकू सिंह, शव वाहन में बैठे तो ऐसा था क्रिकेटर का हाल

Rinku Singh Emotional Photo:भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का 'स्टेज फोर' लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. फिलहाल पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास अलीगढ़ लाया गया है, जहां भावुक रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम दर्शन करते नजर आए.

ADVERTISEMENT

Rinku Singh
Rinku Singh
social share
google news

Rinku Singh Emotional Photo: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. आज सुबह ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. बता दें कि क रिंकू सिंह इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप में बिजी चल रहे थे. लेकिन पिता को लेकर आई इस खबर को सुनते ही वह तुरंत उनके पास पहुंच आए. फिलहाल रिंकू सिंह के पिता के पार्थिव शरीर को को अलीगढ़ लाया गया है. इस दौरान रिंकू सिंह की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वह अपने पिता के पार्थिव शरीर के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में रिंकू सिंह के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती है.