यूपी में BJP के जिला अध्यक्षों की नई टीम की जाति आपने जानी? जानिए किस कास्ट से कहां बना कौन प्रेसिडेंट
UP Political News: यूपी बीजेपी ने 2027 चुनाव के लिए कसी कमर, 11 नए जिलाध्यक्षों का किया ऐलान. जातीय समीकरण साधने के लिए ओबीसी, दलित और सामान्य वर्ग के चेहरों को मिली कमान. देखें पूरी लिस्ट.
ADVERTISEMENT

Photo: CM Yogi and Pankaj Chaudhary
UP Political News: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है. गुरुवार देर रात यूपी भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज चौधरी ने 11 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की. अयोध्या से लेकर लखीमपुर और सहारनपुर तक नए चेहरों को कमान सौंपकर भाजपा ने यह संदेश दे दिया है कि वह चुनाव की तैयारियों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है. सूबे में पिछड़ों और दलितों की राजनीति की खूब चर्चा है. ऐसे में आइए खबर में देखते हैं कि इन 11 जिलाध्यक्षों में कितने ओबीसी समाज से आते हैं.