लेटेस्ट न्यूज़

बीच सड़क पर 10 महीने की बच्ची को देखते ही अखिलेश यादव ने रोक लिया अपना काफिला, फिर सामने आया ये क्यूट वीडियो

ADVERTISEMENT

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ- कानपुर मार्ग पर रास्ते में एक मासूम बच्ची रुमशा फातिमा को चॉकलेट देते नजर आए. बच्ची अपने पिता की गोद में थी और अपनी मासूम किलकारियों से सबका ध्यान खींच रही थी.

social share
google news

UP News: बच्चों की मासूमियत हर किसी का दिल जीत लेती है और नेताओं के लिए भी यह भावनाएं अलग नहीं हैं. ऐसी ही एक प्यारी घटना बुधवार को लखनऊ- कानपुर मार्ग पर देखने को मिली. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रास्ते में एक मासूम बच्ची रुमशा फातिमा को चॉकलेट देते नजर आए. बच्ची अपने पिता मोहम्मद कामरान की गोद में थी और अपनी मासूम किलकारियों से सबका ध्यान खींच रही थी. अखिलेश यादव ने बच्ची का हालचाल पूछा, उसे आशीर्वाद दिया और उसकी मासूमियत की सराहना की. इस दौरान उनकी बेटी भी साथ थीं और उन्होंने भी बच्ची की ओर इशारा किया. यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.