बड़े भाई सोनू ने ज्यों ही पिता को दी मुखाग्नि स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को हो गया ऐसा हाल, हर कोई हुआ इमोशनल
Rinku Singh Father Last Rites:भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ के नुमाइश मैदान स्थित श्मशान घाट पर संपन्न हुआ. परंपरा का निर्वहन करते हुए बड़े भाई सोनू सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी. इस भावुक पल में रिंकू सिंह बेसुध होकर फूट-फूटकर रोते नजर आए.
ADVERTISEMENT

Rinku Singh Father Last Rites
Rinku Singh Father Last Rites: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को अलीगढ़ में किया गया. खानचंद्र सिंह को मुखाग्नि रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू ने दिया जिसके बाद पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. इस दौरान नम आंखों और भारी मन से पूरे परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई दी. पिता की मौत से बुरी तरह टूट चुके रिंकू सिंह इस दौरान बेसुध नजर आए. रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर मिलते ही क्रिकेट से लेकर राजनीति जगत के दिग्गज उनके साथ नजर आ रहे हैं.